फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बैंक से निकले अधेड़ से हजारों की टप्पेबाजी

बैंक से निकले अधेड़ से हजारों की टप्पेबाजी

Tue, 04 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बैंक से निकले अधेड़ से हजारों की टप्पेबाजी
कदौरा। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा अधेड़ से टप्पेबाज 49 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने अपने साथ हुई टप्पेबाजी की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस टप्पेबाजों की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि बैंक के सीसी कैमरे भी देखे जाएंगे।
विज्ञापन


कस्बा कदौरा के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र रज्जाक अली मंगलवार को सुबह 11 बजे बस स्टैंड स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने आए थे। बैंक से उन्होंने 49 हजार रुपये निकाले और घर के लिए चल दिए। जब वह बैंक से कुछ दूरी पर पहुंचे तो दो बाइक सवार उनके पास आकर रुके और कहा कि हमारे पास दो लाख रुपये हैं।
विज्ञापन


बैंक में जमा नहीं हो पा रहे हैं। इन्हें तुम रख लो और मुझे कुछ देर के लिए 50 हजार रुपये दे दो। युवकों ने रफीक को रुमाल में लिपटे रुपये दिखाए। रफीक ने लालच में आकर बैंक से निकाले हुए 49 हजार रुपये उन्हें दे दिए। युवकों के जाने के कुछ देर बाद जब रफीक ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ अखबार के कागज नोट के साइज के कटिंग किए हुए रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ गड्डी में सबसे ऊपर पांच सौ का एक नोट लगा था। यह देखकर रफीक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के राहगीर व दुकानदार मौके पर आ पहुंचे और लोगों ने बाइक सवार टप्पेबाज की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने थाना कदौरा पहुंचकर तहरीर दे दी है। रफीक ने बताया कि वह मजदूरी करता है।


उसने अपनी पुत्री की शादी करने के लिए कर्ज लिया था। यही कर्जा चुकाने के लिए आज उसने बैंक से पैसे निकाले थे। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश कर रही है। वहीं कस्बे के लोगों का कहना है कि इस तरह घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से टप्पेबाजों के हौसले बुलंद हैं और लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जिससे कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है।

-पुलिस खंगालेगी बैंक के सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed