{"_id":"5b5cb7674f1c1b4b748b76e4","slug":"141532802919-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीण भयभीत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीण भयभीत
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। छेड़खानी के विरोध में फायरिंग करने वाले आपराधिक किस्म के शोहदों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीण भयभीत है। शोहदों ने दो ग्रामीणों की पिटाई कर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। ग्रामीण सीएम से शिकायत करने की बात कह रहे हैं। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश दुबे का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी गईं हैं, जल्द गिरफ्त में होंगे।
बता दें कि कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुश्ताक नगर जकसिया में हैंडपंप से पानी भर रही महिलाओं के साथ गांव के ही अतुल सिंह व बिट्टी सिंह ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर शोहदों ने गांव के दो युवकों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद रात में एक दर्जन साथियों के साथ उनके घर जाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर से दोनों युवकों को पीटा था।
इसकी शिकायत गांव के लालाराम पुत्र स्व. राजाराम अहिरवार ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर की थी। मगर घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद ग्रामीण काफी दहशतजदा है। ग्रामीणों का कहना है न तो पुलिस मामले की जांच करने गांव पहुंची और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की। जबकि आरोपी खुलेआम गांव में लोगों को धमकी देते घूम रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायत सीएम से करेंगे।
विज्ञापन
मुश्ताक नगर जकसिया में छेड़खानी के विरोध में शोहदों ने की थी फायरिंग
फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो