{"_id":"5aa566ba4f1c1bc4758b4d47","slug":"141520789178-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार लाख रुपये लूट के मामले में पीड़िता ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े चार लाख रुपये लूट के मामले में पीड़िता ने दी तहरीर
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बिधूना थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई मां-बेटी से लूटकांड की घटना के मामले में जहां पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को अपने साथ हुई घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। तो वहीं पुलिस इस पूरे प्रकरण को दबाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह लूट की घटना नहीं बल्कि गाड़ी में मां के साथ बेटी से की गई छेड़खानी का मामला है।
पुलिस को दी तहरीर में कानपुर से मोहल्ला किदवई नगर निवासी सावित्री देवी ने बताया कि गुरुवार को वह बेटी के साथ अपनी कार से रसूलाबाद जा रही थी। तभी रास्ते में उसकी कार खराब हो गई। इसी बीच पीछे से आई दूसरी कार सवार दो लोगों ने पूछतांछ के बाद महिला होने में मदद करने का बहाना करते हुए दोनों को अपनी कार में बिठा लिया। पीड़ित महिला ने बताया कि बाद में रास्ते में कार सवार युवकों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर कार सवार लोगों ने उन्हें बीच रास्ते में ही उतार दिया और कार भगा ले गए। पीड़िता ने बताया कि कार भगा ले जाने के चलते वह कार से अपना बैग नहीं उतार पाई। जिससे बैग में रखे चार लाख 70 हजार रुपये भी लूट ले गए। वहीं घटना के संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा का कहना है कि यह घटना लूट की नहीं बल्कि छेड़खानी की है। कहा कि तहरीर में नामजद बताए गए युवक अभिषेक पुत्र मझले निवासी अयाना व बताई गई कार नंबर की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
- साढ़े चार लाख रुपये लूट के मामले में पीड़िता ने दी तहरीर
- मां-बेटी से हुई लूट की घटना को पुलिस बता रही फर्जी