फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मालगाड़ी के सामने कूदकर युवती ने दी जान

मालगाड़ी के सामने कूदकर युवती ने दी जान

Sun, 14 Jan 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के सामने कूदकर युवती ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर(औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रविवार शाम मालगाड़ी के आगे कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिया है।

रविवार शाम साढ़े 5 बजे एक मालगाड़ी तेज रफ्तार से इटावा की ओर जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर खड़ी युवती मालगाड़ी के आगे कूद पड़ी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती की चप्पलें प्लेटफार्म पर ही पड़ीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन आने पर युवती भागते हुए गई और ट्रेन के आगे कूद गई। स्टेशन पर वह काफी देसे से गुमशुम बैठी थी। मृतका के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 20 वर्ष बतायी जा रही है। मृतका काली पैजामी, लाल रंग का इनर, हरे रंग का स्वेटर पहने थी। जीआरपी चौकी प्रभारी रामबरन सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव की शिनाख्त होने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन


- मालगाड़ी के सामने कूदकर युवती ने दी जान
-रेलवे स्टेशन फफूंद की घटना, शिनाख्त नहीं




























































































































































































































































फोटो 14एयूआरपी30-घटना स्थल पर मौजूद लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed