फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मारपीट करने पर दो सिपाही लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज हटे

मारपीट करने पर दो सिपाही लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज हटे

Fri, 29 Dec 2017 10:05 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
मारपीट करने पर दो सिपाही लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज हटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रूरूगंज (औरैया)। शादी समारोह से गुरुवार की रात लौट रहे एक युवक को दो सिपाहियों ने रोककर मारपीट की। पीड़ित ने चौकी के बोर्ड पर लिखे एसपी के नंबर पर शिकायत की तो सीओ व कोतवाल पहुंच गए। युवक ने सिपाहियों पर नशे में होने का आरोप लगाया। सीओ ने सिपाहियों को मेडिकल के लिए भेजा। इसके बाद एसपी के निर्देश पर दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया और चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया।

कस्बा निवासी किशन पोरवाल ने आरोप लगाया कि वह कुदरकोट रोड पर सब्जी मंडी में शादी समारोह में वह शामिल होने गया था। गुरुवार देर रात घर जा रहा था तभी नशे में सिपाहियों ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगें। विरोध करने पर उसे दौड़ा दौड़ा कर पीटा। सिपाहियों से छूट कर भागा और चौकी पर पहुंचा जहां पर कोई नहीं था। इस पर एसपी को फोन कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


रात में ही सीओ भाष्कर वर्मा व कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा रात में रूरूगंज चौकी पहुंचे व सिपाही उदयपाल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। दूसरा सिपाही वहां से फरार हो गया। इसके बाद सीओ ने एसपी को रिपोर्ट दी। जिस पर शुक्रवार की देर शाम सिपाही उदयपाल, शिवकिशोर को लाइन हाजिर कर दिया। चौकी प्रभारी सुनील को कोतवाली में अटैच कर लिया गया है। एसआई अंकित शर्मा को नया चौकी इंचार्ज बनाया गया। कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed