{"_id":"59ca8c924f1c1bac538b48d6","slug":"141506446482-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बकरी जाने पर युवक की मारपीट कर उंगुली काट दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में बकरी जाने पर युवक की मारपीट कर उंगुली काट दी
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ादासपुर में खेत में बकरी जाने पर खेत मालिक ने पहले युवक की जमकर पिटाई की, इसके बाद उसकी अंगुली काट दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
गांव गढ़ादासपुर निवासी सचिन कुमार सोमवार की देर शाम गांव के बाहर बकरियां चरा रहा था। कुछ बकरियां पास के ही सतेंद्र के खेत पर चली गईं। सतेंद्र ने सचिन के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सचिन को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद धारदार हथियार से सतेंद्र ने सचिन की अंगुली काट दी। लहूलुहान हालत में सचिन वहां से भागा तो गांव के लोग भी इकठ्ठा हो गए। दोनों पक्षों में तनाव का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बलिराज शाही ने बताया कि आरोपी ने दांतो से अंगुलियों का काटा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।