{"_id":"5c69aca8bdec222ee0737dc6","slug":"131550429352-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी बनाकर 21 को दे दिए प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी बनाकर 21 को दे दिए प्रधानमंत्री आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। फर्जी आईडी पर प्रधानमंत्री आवास देने वाले दो ग्राम विकास अधिकारी की दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने समेत नौ के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही फर्जी तरीके से योजना की धनराशि पाने वाले 21 लाभार्थियों से वसूली के आदेश भी तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने दिए।
विकास खंड अछल्दा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रामपुर बौड़ेपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित किए गए आवासों में अनियमितता की गई है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी अछल्दा को जांच के निर्देश थे। जांच सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) अवर अभियंता सिंचाई व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की ब्लॉक समिति ने की। जांच समिति ने 30 लाभार्थियों का आवास आवंटन गलत पाया।
ग्राम प्रधान ने राघवेंद्र सिंह ने दोबारा जांच की मांग की। दोबारा जांच मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने की। जांच में पाया गया कि 21 लाभार्थियों की फीडिंग तथा आईडी बदलकर गलत आवास आवंटित किए गए हैं। जांच में बताया गया कि 19 लाभार्थियों की धनराशि सलीम अहमद ग्राम विकास अधिकारी, दो लाभार्थियों को सुभाष चंद्र पाल ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फर्जी तरीके से हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन
इस मामले में जिला विकास अधिकारी को सुभाष चंद्र पाल ग्राम विकास अधिकारी भाग्यनगर तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रामपुर बौड़ेपुर, मु. सलीम ग्राम विकास अधिकारी रामपुर बौड़ेपुर की नियमानुसार दो-दो वेतन वृद्धियां स्थायी रूप से रोकने, खंड विकास अधिकारी अछल्दा को पवन कुमार श्रीवास्तव, लेखाकार विकास खंड अछल्दा के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण औरैया/मुख्य विकास अधिकारी को 21 लाभार्थियों को अनियमित रुप से अवमुक्त की गई। धनारशि की वसूली लाभार्थियों से कराने, जिला कृषि अधिकारी श्री बाबू, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) विकास खंड अछल्दा को परनिंदा प्रविष्टि प्रदान करने एवं जिला पंचायत राज अधिकारी औरैया ग्राम प्रधान रामपुर बौडेरपुर, विकास खंड अछल्दा राघवेंद्र सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
-दो ग्राम पंचायत अधिकारी समेत नौ पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो