{"_id":"59bc1b364f1c1bac688b4c44","slug":"131505499958-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के दहेलखंड गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव निवासी सोनम (25) पत्नी रामनरेश गुरुवार शाम घर पर अकेली थी। उसका पति घर के बाहर बैठा था। ससुरालियों ने बताया कि तभी सोनम की तबियत अचानक बिगड़ी और वह अचेत होकर फर्श पर गिर पड़ी। काफी देर बाद जब पति रामनरेश घर के अंदर पहुंचा तो कमरे में सोनम को अचेत पड़ा देख दंग रह गया।
इसके बाद ससुरालीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां चिकित्सक ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। ससुरालियों ने बताया सोनम की शादी चार साल पहले उनके बेटे रामनरेश से हुई थी उसकी एक डेढ़ साल की बेटी छवि है।
विज्ञापन
सोनम की मौत की खबर सुनकर पहुंचे कालपी थाना क्षेत्र सैतपुर गांव निवासी पिता गंधर्व ने ससुरालियों पर सोनम का गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि उसका पति रामनरेश आएदिन शराब पीकर अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सिरसा कलार थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-सिरसा कलार थाना क्षेत्र के दहेलखंड गांव का मामला
-चार साल पहले हुई थी शादी, दहेज मांगने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो