फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मिट्टी का अवैध खनन करने में पांच को दबोचा

मिट्टी का अवैध खनन करने में पांच को दबोचा

Fri, 15 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी का अवैध खनन करने में पांच को दबोचा
उरई। एट थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया में पुलिस ने अवैध खनन कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी व मिट्टी से लदे चार ट्रैक्टरों को भी पकड़ा है। जेसीबी व ट्रैक्टरों को सीज कर पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुखबिर ने एट थाना पुलिस को ग्राम टिकरिया में मिट्टी का अवैध खनन करने की सूचना दी। एट थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने फोर्स के साथ टिकरिया में दबिश दी। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई और मौजूद ट्रैक्टर व जेसीबी चालक भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से मिट्टी का उठान कर रही एक जेसीबी व चार ट्रैक्टरों को भी बरामद किया। सभी पकड़े गए आरोपियों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई।

पकड़े गए जेसीबी चालक व ट्रैक्टर चालकों ने अपने नाम अनीश खां पुत्र छुन्ना शेख निवासी ग्राम गुलौली कदौरा, रविंद्र पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम बिरासनी एट, रेहान खां पुत्र किस्मत निवासी एट, जसवंत पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम टिकरिया एट, दीप नारायण पुत्र बलवीर निवासी ग्राम छिरावली कोटरा और हरगोविंद पुत्र छक्कीलाल निवासी ग्राम बिरासनी थाना एट बताए है। पुलिस ने पकड़े गई जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर किए गए सीज
-एट के ग्राम टिकरिया में पुलिस ने की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed