{"_id":"5c9263b8bdec22147609e3d9","slug":"121553097656-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने घर में घुसे युवक ने गृहस्वामी अधिवक्ता पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करने घर में घुसे युवक ने गृहस्वामी अधिवक्ता पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी एक अधिवक्ता ने कोतवाली में एक युवक पर घर में घुसकर लूटपाट किए जाने व उस पर चाकू से हमला करने करने का मामला दर्ज कराने को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी पीड़ित अधिवक्ता पंकज अवस्थी पुत्र श्रवण कुमार अवस्थी ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे मोहल्ला तकिया निवासी भूरा उर्फ ढोला पुत्र इस्तियाक घर में घुसा और चोरी का प्रयास करने लगा। उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि बचाव करते हुए उसे पकड़ लिया और यूपी 100 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक से स्मैक व नशीले इंजेक्शन के प्रयोग में आने वाली सीरिंज भी बरामद की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की है।
-अपने को बचाकर वकील ने हमलावर को दबोचा, पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो