{"_id":"5c816956bdec2213ea537adf","slug":"121551984982-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से तंग वृद्धा ने सीओ अजीतमल से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट से तंग वृद्धा ने सीओ अजीतमल से लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत के मजरा अनुरुद्धपुर निवासी महिला ने सीओ अजीतमल से मारपीट का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में ग्राम पंचायत बबाइन के मजरा अनुरुद्ध नगर निवासी वृद्धा सोमवती (60) पत्नी रामबहादुर ने बताया कि गांव निवासी महिला प्रीती पत्नी ओमकार रिश्ते में उसकी भतीजी लगती है। गुरुवार को सुबह उसकी सास आकर उसके पास बैठ गई। थोड़ी देर बातचीत के बाद जब सास उठकर चली गई तो प्रीती उसके पास आई और उससे गालीगलौज करने लगी। जब विरोध किया तो उसने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। पिटाई की। उसने घटना की शिकायत चौकी पुलिस से की तो सुनवाई नहीं की गई। सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय ने पुलिस को आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने सीओ के आदेश के बाद प्रीती के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-सीओ के आदेश पर आरोपी महिला के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो