फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कोतवाली प्रभारी ने सिपाही से की हाथापाई, पुलिस महकमे में हड़कंप

कोतवाली प्रभारी ने सिपाही से की हाथापाई, पुलिस महकमे में हड़कंप

Wed, 23 Jan 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने सिपाही से की हाथापाई, पुलिस महकमे में हड़कंप
बिधूना (औरैया)। एक सिपाही ने कोतवाली प्रभारी पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत आईजी आफिस में भी की है। मामला तूल पकड़ते देख एसपी के आदेश पर सीओ अजीतमल ने जांच शुरू कर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी ने हाथापाई के आरोप को निराधार बताते हुए फटकार लगाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन



बिधूना कोतवाली में तैनात सीसीटीएनएस पर कार्यरत सिपाही सत्यवीर सिंह ने आईजी आफिस फोन कर बताया कि बुधवार को वह सीसीटीएनएस व आईजीआरएस का कार्य देख रहा था। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह के पास गया तो उन्होंने जेनरेटर चलाए जाने के संबंध में पूछताछ की। जब उसने बताया कि सरकारी कार्य कंप्यूटर पर होने के चलते बिजली न आने पर जेनरेटर चलाया गया था। इस पर कोतवाली प्रभारी ने उस पर हाथ उठा दिया। सिपाही ने बताया कि इस घटना की जानकारी एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह और अन्य अधिकारियों को देने का प्रयास किया, लेकिन फोन न लगने से बात नहीं की जा सकी थी। इससे उसने आईजी कानपुर को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


इधर, एसपी के आदेश पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल लालता प्रसाद शुक्ल ने घटना के संबंध में कोतवाली पहुंचकर जांच-पड़ताल की। उप निरीक्षकों से भी जानकारी ली। पूरे दिन पुलिस महकमे में हड़कंप भी मचा रहा। क्षेत्राधिकारी लालता प्रसाद शुक्ल ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कोई कारण पता चल सकेगा। उधर, कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने आरोपों को खारिज किया। कहा कि हाथापाई और मारपीट का आरोप निराधार है। एक मैटर टाइप करने की बात सिपाही से कही थी। काम न होने पर फटकार लगाई थी। फटकार के कारण ही सिपाही ने साजिश रची है। इस प्रकरण को उन्होंने अपर एसपी नेपाल सिंह को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कोतवाली प्रभारी ने आरोप से किया इंकार, कहा, सिर्फ फटकारा
-मामले की जांच करने कोतवाली पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed