फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   चोरी के इरादे से घुसे युवक को मकान मालिक ने पकड़ा, पीटा

चोरी के इरादे से घुसे युवक को मकान मालिक ने पकड़ा, पीटा

Sun, 24 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
चोरी के इरादे से घुसे युवक को मकान मालिक ने पकड़ा, पीटा
विज्ञापन

फायरिंग से रोकने पर बंदूक की बटों से पीटा
- नौटंकी के दौरान फायरिंग कर रहे थे दो युवक
- घायल का मेडिकल, दोनों हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया)। गांव में चल रही नौटंकी के दौरान शराब के नशे में धुत दो युवक बंदूक लेकर पहुंचे । थोड़ी देर तो दोनों ने नौटंकी देखी फिर रौ में आकर दोनों हवा में बंदूक से फायरिंग करने लगे। दोनों को गोलियां दागते देख एक ग्रामीण ने उनको मना किया। इस पर दोनों भड़क उठे और बंदूक के बटों से पीट-पीटकर उसको घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम नोली निवासी बेचेलाल ने शनिवार रात नाती की छठी के मौके पर घर पर नौटंकी का आयोजन किया। नौटंकी देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। देर रात एक बजे के करीब गांव के ही नीरज दीक्षित और छोटू पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शराब के नशे में धुत थे और नौटंकी देखने लगे। इस बीच अचानक दोनों बंदूक से हवाई फायरिंग करने लगे। जिससे वहां भगदड़ मच गई। दोनों को हवाई फायरिंग करते देख गांव के वेद प्रकाश ने दोनों का ऐसा करने से मना किया। इस पर दोनों उससे गाली गलौज करते हुए बंदूक की बटों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों भाग गए। पुलिस ने मौके से कारतूस के खाली खोखे बरामद किए हैं। थाना प्रभारी राजेश चंद्र ने बताया कि घायल की तहरीर पर नीरज दीक्षित व छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



टोल प्लाज के पास युवक को टेंपो से उतार कर पीटा
- पुरानी रंजिश के मामले में हुई वारदात, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। पुरानी रंजिश के मामले में आधा दर्जन युवकों ने टोल प्लाजा के पास एक युवक को टेंपो से उतारा। इसके बाद उसको पास के खेत में ले जाकर सभी ने जमकर पीटा। पिटाई से युवक को बेहोश होने के बाद मरा हुआ जानकार हमलावर युवक मौके से भाग निकले। घायल युवक के पिता ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदूपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र अरूण कुमार फूटेकुआं के समीप स्टूडियो की दुकान किए हैै। रविवार को वह दुकान के लिए सामान लेने के लिए इटावा टेंपो से जा रहा था। टोल प्लाजा के पास पहले से ही घात लगाये बैठे रामवीर, सुरभ पुत्रगण परमाल सिंह, कवि, जगराम पुत्रगण धर्मराज सिंह, छोटू पुत्र मंगल सिंह, सौरभ, सुनील पुत्रगण शिवकरन सिंह, संदीप पुत्र महेंद्र पाल सिंह निवासीगण चांदूपुर उसे टेंपो से उतार लिया और खेतों की ओर ले गए। जहां जाति सूचक गालियां देते हुए पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडो से उसकी मारपीट की। टोल प्लाजा के कर्मचारी और राहगीरों को आता देखकर उक्त लोग मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेक को घायलावस्था में अजीतमल कोतवाली पहुंचाया। विवेक के पिता अरूण कुमार ने कोतवाली में मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
--------------------------------------------
सास व जेठ ने बहू को को पीटा
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर खाना बना रही महिला को दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रविवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव गमनामऊ निवासी शिखा घर पर खाना बना रही थी। तभी सास लज्जावती व जेठ गुड्डू ने उसकी पिटाई कर दी। शाम को पति के घर आने पर उसने शिकायत की तो दोनों ने उसके पति की पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--------------------------
घर में घुसे युवक को पीटा
औरैया। दिबियापुर के वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी विनोद पुत्र श्रीकृष्ण व साले अशोक पुत्र परशुराम निवासी बेला रोड दिबियापुर टीकमपुर ने बताया कि शनिवार को वह एक निमंत्रण में गया था। घर लौटा तो अंदर इटावा जिले के भरथना थाना के नगला छोटे गांव निवासी राहुल बाबू पुत्र करण सिंह घर में घुसा दिखाई दिया। जिसे उन्होंने पकड़ लिया। विनोद की पत्नी मीना ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने राहुल की तहरीर पर विनोद पुत्र श्रीकृष्ण व साले अशोक पुत्र परशुराम निवासी बेला रोड दिबियापुर समेत राहुल का शांतिभंग में चालान कर दिया। ब्यूरो


अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र की भदसान चौकी प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने गश्त के दौरान बेरी कपरिया तिराहे के पास अजय कुमार निवासी बहाईपुर थाना अछल्दा को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं पुराने मुकदमे में वांछित चल रहे ग्राम सराय टढ़वा निवासी शिवसिंह उर्फ हाकिम पुत्र सुमित नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed