फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया था बेहोश बाद में सिर में ईंट मारकर की हत्या

नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया था बेहोश बाद में सिर में ईंट मारकर की हत्या

Mon, 26 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया था बेहोश बाद में सिर में ईंट मारकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर।
दहगांव में अटैची में शव बरामद होने के मामले में पुलिस परत दर परत खोलती जा रही है। रिमांड में मुख्य हत्यारोपी से पुलिस ने हत्या से जुड़े कई राज उगलवाए। पुलिस की पूछताछ में मुख्य हत्यारोपी ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। बेहोश होने के बाद सिर पर ईंट मारकर हत्या की थी। मृतक के रिश्तेदार के भी हत्या में शामिल होने के शक में पुलिस पड़ताल कर रही है।

पिछले दिनों ग्राम दहगांव में एक युवक का शव अटैची में बंद मिला था। बाद में युवक की शिनाख्त दीपू उर्फ महेंद्र पाल निवासी पढ़ीन औरैया के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 15 मार्च को मृतक की पत्नी नीरज और वैन चालक असलम को गिरफ्तार किया था। पत्नी नीरज ने स्वीकार किया था कि प्रेमी विवेक उर्फ टीटू यादव निवासी बाबा का पुरवा को जेवर बेचकर पति की हत्या के लिए दो लाख रुपये दिए थे। पत्नी एवं वैन चालक पकड़े जाने के बाद प्रेमी विवेक ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। पुलिस रिमांड पर आए मुख्य हत्यारोपी विवेक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के अनुसार विवेक ने पहले मृतक दीपू की खूब आवभगत की। इसी दौरान चालबाज विवेक ने दीपू को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जब दीपू पूरी तरह से बेहोश हो गया तो सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। जिंदा रहने की कोई आशंका न रहे। इसके लिए दीपू का गला भी दबाया। इसके बाद हत्या के सुबूत मिटाने के लिए उस स्थान पर पड़ा खून भी साफ किया गया। बाद में शव को ले जाकर दहगांव में डाला गया। इधर, बताते हैं कि इस हत्या में ग्राम बबीना के मूल निवासी एवं वर्तमान में फफूंद रह रहे मृतक दीपू के रिश्तेदार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। शक है कि इसी रिश्तेदार ने मृतक को नशीली कोल्ड ड्रिंक लाकर दी थी। हालांकि प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उस रिश्तेदार के घटना वाले दिन दिबियापुर की एक बैंक में आने की बात कही जा रही है। यदि हत्या में सम्मिलित होगा, तभी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दिबियापुर एवं फफूंद के कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


- सिर में ईंट मारकर की थी युवक की हत्या
- दहगांव में अटैची में शव बरामद होने का मामला
- नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया था बेहोश
- हत्या के सबूत मिटाने के लिए किया गया फर्श साफ







































































































































































































































































फालोअप---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed