{"_id":"5a43e9da4f1c1b0d698c4971","slug":"121514400218-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भैंसों से लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने भैंसों से लदा ट्रक पकड़ा
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कदौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कठपुरवा गांव के पास एक ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक में 24 भैंसों को क्रूरता से बंधा हुआ पाया। पुलिस ने चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया। वहीं भैसों को थाने में ही बांधकर पुलिस ने ट्रक सीज कर दिया है।
पुलिस को मंगलवार की रात मुखबिर से मवेशियों से लदा ट्रक क्षेत्र से निकलने की सूचना मिली। जानकारी पुख्ता होने पर थाने से फोर्स निकल पड़ा। पुलिस ने कठपुरवा व सुजानपुरा गांव के बीच नाकेबंदी कर दी। कदौरा की तरफ से पुलिस को एक ट्रक आता दिखा। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े होकर ट्रक रोकने के लिए हाथ दिया।
पुलिस को देखकर ट्रक चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर कुछ दूरी में ही उसे पकड़ लिया। पुलिस ट्रक को पकड़ कर थाने ले आई। ट्रक की तिरपाल हटाकर देखा तो ट्रक में भैसों को क्रूरता के साथ भूसे की तरह भरा गया था। पुलिस ने भैंसों को खोल कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
गिनती किए जाने पर 24 भैंसें बरामद हुईं। पुलिस ने ट्रक के चालक रफीक व क्लीनर को गिरफ्तार कर लॉकअप में बंद कर दिया। वहीं पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को सीज कर दिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि भैसों को बेचने के लिए कानपुर देहात ले जाया जा रहा था। भैसों को अभी थाने परिसर में बांधा गया है।
24 भैंसें बरामद, चालक व क्लीनर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो