फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कनेक्शन कटने के बाद भी एक दर्जन घरों में बिजली चलती मिली

कनेक्शन कटने के बाद भी एक दर्जन घरों में बिजली चलती मिली

Mon, 23 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
कनेक्शन कटने के बाद भी एक दर्जन घरों में बिजली चलती मिली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। बिजली विभाग ने रविवार को घर-घर चेकिंग अभियान चलाया। दो मोहल्लों में एक दर्जन लोग कनेक्शन कटने के बाद बिजली चलाते हुए मिले। पुलिस ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रविवार की देर शाम जेई नरेंद्र कुमार ने मोहल्ला गणेश नगर में चेकिंग अभियान चलाया। कैलाशी देवी, अनूप प्रताप, प्रदीप, सुधीर, अनुज, भगत सिंह के बिल जमा न होने के कारण कनेक्शन काट दिए गए थे। इन घरों में बिजली जलती मिली। वहीं, मोहल्ला बघाकटरा में जेई शशिकांत मौर्य ने चेकिंग की। यहां आलोक, छुन्नू, शिवकुमार, जयचंद्र, सुनील, सुमन देवी व गुड्डी के यहां कनेक्शन कटने के बाद बिजली जलती मिली।
विज्ञापन


टीम ने वीडियोग्राफी भी कराई। जेई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेई शशिकांत मौर्या ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने को लगातार अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed