{"_id":"59ca8c904f1c1bcf538b4817","slug":"121506446480-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान से मांगी एक लाख की रंगदारी न देने पर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान से मांगी एक लाख की रंगदारी न देने पर घर में घुसकर पीटा
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतापुर में सोमवार की देर शाम प्रधान को गांव के एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने रंगदारी न देने पर पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जैतापुर गांव के प्रधान अभिषेक कुमार ने कोेतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव के रामबाबू यादव व उसके पुत्र रवि व कपिल उससे प्रधानी के खाते से हर माह एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये देने से इंकार करने पर सोमवार को खेतों पर मारपीट कर दी। इसके बाद उसके घर में घुसकर भी मारपीट की। जब आस पास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।