{"_id":"5b2e93c64f1c1bf96e8b9ad4","slug":"11529779142-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया के पास मिला शव, कच्ची शराब पीने से हुई मौत की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिया के पास मिला शव, कच्ची शराब पीने से हुई मौत की आशंका
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर पुलिया के निकट एक युवक का शव देख इसकी जानकारी ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। मृतक के परिवारीजनों ने कच्ची शराब पीने से मौत होने की आशंका जाहिर की।
बेला-बिधूना मार्ग पर स्थित बरमदेव मंदिर के निकट पुलिया के पास शनिवार दोपहर राहगीरों ने एक शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान शिव कुमार (45) पुत्र शिवराम निवासी तारपुर के रूप में हुई । सूचना पर पहुंचे परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शिव कुमार के मुंह से झाग निकलता देख ग्रामीणों व मृतक के परिवारीजनों कच्ची शराब पीने से मौत होने की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कस्बे में व आस-पास के गावों में कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। मृतक के परिवारीजनों ने शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
- मृतक की शिनाख्त तारपुर के शिवकुमार के रूप में हुई