फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अतरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला

अतरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला

Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
अतरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
फफूंद (औरैया)।ग्राम पूरनपुर में एक विवाहिता को दहेज में दो लाख रुपये व भैंस की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। साथ ही घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर निवासी बलवान सिंह ने अपनी पुत्री कल्पना देवी का विवाह 16 नवंबर 2016 को हमीरपुर थाना बिधूना निवासी जितेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद कल्पना को उसके ससुरालीजनों खाना न देने के साथ ही उसके साथ मारपीट करने लगे। विवाहिता के पति उदय प्रताप सिंह, ससुर जितेंद्र सिंह, सास सुनीता देवी, ननद सोनम देवी, छोटी ननद अर्चना, चाची प्रियंका देवी व चाचा मुन्ना सिंह ने दो लाख व भैंस की मांग करने लगे। जब विवाहिता के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसके ससुरालीजन और अधिक मारपीट करने लगे। 20 मई को विवाहिता के पति उदय प्रताप सिंह व अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाने में विवाहिता कल्पना देवी ने अपने पति उदय प्रताप सिंह, ससुर जितेंद्र सिंह, सास सुनीता देवी, ननद सोनम देवी, छोटी ननद अर्चना, चाची प्रियंका देवी व चाचा मुन्ना सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना पुलिस ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दो लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
- थाने में पति सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed