{"_id":"5a8076564f1c1b187e8b5a23","slug":"11518368341-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार बंबे में गिरी, दंपति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार बंबे में गिरी, दंपति घायल
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना(औरैया)। घर आ रहे दंपति की कार बेला रसूलाबाद मार्ग पर मल्हौसी मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और बंबे में जा गिरी। चीख पुकार सुन आस पास के लोग दौड़े और दंपति को बाहर निकाला। घायल दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हमीरपुर रुरु निवासी विजय प्रताप अपनी पत्नी व पुत्र के साथ रिश्तेदारी से वापस अपने घर हमीरपुर आ रहे थें। बेला रसूलाबाद रोड पर मल्हौसी मोड़ के पास सामने आ रहे साइकिल सवार को बचाने में विजय प्रताप की गाड़ी अनियंत्रित होकर बंबे में जा गिरी जिससे विजय प्रताप व पत्नी प्रीती व पुत्र मंगलम(7) गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुन दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस व 108 एंबूलेंस को सूचना दी। एंबूलेंस से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से दंपति व उसके पुत्र को सैफई रेफर कर दिया गया।
- अनियंत्रित कार बंबे में गिरी, दंपति घायल
-लोगों ने घायलों को निकालकर सीएचसी भर्ती कराया, रेफर
फोटो-11एयूआरपी16-बंबे में गिरी कार