{"_id":"5a4670b54f1c1ba12d8bb515","slug":"11514565813-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध से रुपये छीन कर भाग रहे दो लुटेरों को राहगीरों ने दबोचा-BANDA","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध से रुपये छीन कर भाग रहे दो लुटेरों को राहगीरों ने दबोचा-BANDA
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुरा। कस्बा रामपुरा में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर वृद्ध से 50 हजार रुपये लूट कर भाग रहे दो लुटेरों को राहगीरों ने पकड़ लिया। राहगीरों ने लुटेरों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बरामद रुपयों को वृद्ध के सुपुर्द कर दिया व तहरीर पर दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी राधेश्याम गुबरेले शुक्रवार की सुबह कस्बा रामपुरा की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा से रुपये निकालने गए थे। वहां उन्होंने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले। रुपयों को पैंट की जेब में रखकर वह बैंक से बाहर निकले। बाजार में खरीदारी के दौरान उन्हें दो युवक उनकी जेब से रुपये निकालकर भागने लगे। राधेश्याम ने शोर मचा दिया। शोर गुल सुनकर राहगीरों ने भाग रहे लुटेरों को दौड़कर पकड़ लिया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस दोनों लुटेरों को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ में लुटेरों ने अपने नाम दीपू निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर औरेया व अंशू पुत्र भगवान सिंह ग्राम सलोखरा थाना बिठौली इटावा बताए है। पुलिस ने लूटे रुपये राधेश्याम के सुपुर्द कर दिए।
- वृद्ध से रुपये छीन कर भाग रहे दो लुटेरों को राहगीरों ने दबोचा
- रामपुरा कस्बे के मुख्य बाजार का मामला
- वृद्ध ने बैंक से निकाले थे 50 हजार रुपये
फोटो नंबर 5- रामपुरा थाने में बैठे पकड़े गए लुटेरे