फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   युवती हत्याकांड: कानपुर में नहीं मिला पा रहा पुलिस को सुराग

युवती हत्याकांड: कानपुर में नहीं मिला पा रहा पुलिस को सुराग

Thu, 21 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
युवती हत्याकांड: कानपुर में नहीं मिला पा रहा पुलिस को सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। शहर कोतवाली के पुर्वा रहट गांव में डेढ़ माह पूर्व युवती की हत्या कर शव फेंक दिए जाने के मामले में पुलिस को कानपुर में भी कोई सुबूत नहीं मिल पाए हैं। पुलिस कानपुर में एक सप्ताह से डेरा जमाए हुए थी लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौट आई। अब पुलिस ने कानपुर देहात एवं कन्नौज जनपद के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

28 अक्तूबर की रात युवती की हत्या कर उसका सिर व हाथ के पंजे काट कर उसका शव कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वारहट के पास फेंक दिया था। पुलिस को एक सप्ताह पहले बाराजोड़ टोल टैक्स के माध्यम से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के फुटेज मिले थे, जिनकी गाड़ी का नंबर कानपुर का था। पुलिस एक सप्ताह से कानपुर में डेरा जमाए हुए थी लेकिन यहां से भी पुलिस को कुछ खास सुबूत नहीं मिल सके हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए कुछ लोग कानपुर देहात एवं कन्नौज जनपद की लग्जरी गाड़ी मालिक की तलाश में पुलिस ने अब दोनों जनपदों में जांच शुरू की है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस जुटी है। पुलिस की टीमें दिन-रात हत्याकांड के खुलासे में लगी हुई हैं। कानपुर में हत्यारोपियों के तार जुड़े होने के संकेत मिले थे। अभी तक वहां पर कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। - आरके सक्सेना, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed