{"_id":"5a3bf1d24f1c1bc5758ba719","slug":"11513877970-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न करने पर पति पर दूसरी शादी करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न करने पर पति पर दूसरी शादी करने का आरोप
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए दूसरी शादी का आरोप लगाया है। वहीं, विरोध करने पर देवर पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पिता ने उसका विवाह घाटमपुर कानपुर निवासी संजय के साथ किया था। शादी के बाद ससुराली और दहेज की मांग करने लगे। न देने पर मारपीट कर घर से निकाल लिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली है। विरोध किया तो उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
कोतवाली पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल मदन गोपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।