फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अश्लील फोटो बायरल करने की धमकी देकर युवक ने किया दुष्कर्म

अश्लील फोटो बायरल करने की धमकी देकर युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
अश्लील फोटो बायरल करने की धमकी देकर युवक ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने अश्लील फोटो खींच ली। पीड़िता ने रविवार को एसपी आवास पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है। एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अछल्दा थाना के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसकी शादी पांच माह पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद उसकी व युवक की आपस में बातचीत होने लगी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिए। शारीरिक संबंध स्थापित करने के बाद युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया और शारीरिक संबंध न बनाए जाने पर इंटरनेट पर डाले जाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

बताया कि अब युवक शादी करने से इंकार कर रहा है। 13 दिसंबर को युवक ने उसे एक स्थान पर बुलाया और दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने अछल्दा थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि जब वह थाने पहुंची तो उसे वहां से टरका दिया गया और उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को एसपी को पूरी बात बताई। इस संबंध में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि मामले की तहरीर उन्हें मिली है। अछल्दा थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed