फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बेटी से मिलने आए परिजनों को ससुरालियों ने पीटा

बेटी से मिलने आए परिजनों को ससुरालियों ने पीटा

Sun, 05 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बेटी से मिलने आए परिजनों को ससुरालियों ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। बेटी के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर जब परिजन उसकी ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने विवाहिता के पिता व भाई के साथ भी मारपीट कर दी। मामला कोतवाली में पहुंचते ही ससुराली पक्ष अपनी गलती मानने लगा। इसके बाद भविष्य में मारपीट न करने के लिखित समझौते के बाद दोनों पक्षों को भेजा गया।

इटावा के पहाड़पुर थाना लवेदी निवासी रामदास ने अपनी पुत्री सरिता (25) की शादी अप्रैल 2015 में कोतवाली क्षेत्र के चिरकुआ निवासी अमर सिंह के पुत्र कौशल के साथ की थी। शादी के बाद से ही कौशल व उसके परिजन आयेदिन सरिता के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। बेटी के साथ मारपीट की सूचना पर पिता रामदास व भाई बंटू उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों ने ससुरालियों से मारपीट किए जाने का कारण पूछा तो पति कौशल, ससुर अमर सिंह व सास सुखदेवी ने उसके पिता व भाई के साथ भी मारपीट कर दी। इस पर पिता व भाई कोतवाली पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ससुरालियों को कोतवाली ले आई और पुलिस के हड़काने पर ससुरालीजन माफी मांगने लगे। इस पर पुलिस ने भविष्य में मारपीट न किए जाने की हिदायत देकर छोड़ा। समझौते के बाद दोनो पक्ष चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed