{"_id":"597cc99f4f1c1b1c088b4602","slug":"11501350303-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी का विरोध करने पर महिला की मारपीट, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी शादी का विरोध करने पर महिला की मारपीट, जान से मारने की धमकी
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बेला(औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम जीता का पूर्वा निवासी उषा देवी पत्नी कमलेश कुमार ने थाना बेला में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 16 साल पहले कमलेश कुमार के साथ हुई थी। इस बीच उसके दो पुत्रियां हुई। जिसमें वर्र्षा (13), मोना (9) उसके साथ गांव में ही रह कर पढ़ाई करती हैं। बताया कि पति उन्हें बेवजह मारपीट करता रहता है। जिसमें उसकी सास की पूरी छूट रहती है। बताया कि उसके पति कमलेश ने सास जयदेवी के सहयोग से गत दो जूलाई 2017 को ग्राम जैया थाना जसराना जिला फिरोजाबाद निवासी मामा महेश चंद्र की पुत्री पूजा के साथ बिरौली जिला कन्नौज निवासी बहन-बहनोई रामरतन की मौजूदगी में चोरी से शादी कर ली।
इसकी जानकारी उसे तब हुई जब उसका पति पूजा को लेकर घर पहुंचा। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति अपनी चल/अचल संपत्ति बेंचना चाह रहा है व सास भी आए दिन उसे प्रताड़ित करती रहती है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पति कमलेश, सास जयदेवी, मामा महेश चंद्र, बहनोई रामरतन व बहन के खिलाफ धारा मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बलिराज शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-जान से मारने की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज