{"_id":"5aa57c6b4f1c1bae758b4db3","slug":"111520794731-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से दो बीघा गन्ने की फसल जली
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। डेलपुरा गांव में एक खेत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग से दो बीघा खेत में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूचना पर न तो फायर ब्रिगेड पहुंची और न ही तहसील से कोई अधिकारी पहुंचा। आग से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। खेत में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
डेलपुरा निवासी शिवकुमार पुत्र विष्णु प्रसाद द्विवेदी के गांव में चार बीघा खेत हैं। इस खेत में उसने गन्ने की फसल बोई थी। रविवार दोपहर अचानक उसके खेत में आग लग गई। आग धीरे-धीरे विकराल होती चली गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब खेत में आग लगी देखी तो उनके होश उड़ गए।
वह चिल्लाते हुए गांव की ओर भागे। इसके बाद ग्रामीण बाल्टियों में पानी भरकर खेत की ओर लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब दमकल नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तब तक आग दो बीघा खेत में फैल चुकी थी।
विज्ञापन
करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो बीघा खेत में खड़ी खन्ने की फसल पूरी तरह जल गई थी। ग्रामीणों ने आग की सूचना तहसील के अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन कोई जांच के लिए नहीं पहुंचे। पीड़ित किसान शिवकुमार ने बताया कि आग से उसका करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कोई अधिकारी व दमकल न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के डेलपुरा गांव का घटना
ग्रामीणों की सूचना के बावजूद नहीं पहुंची दमकल
अमर उजाला ब्यूरो