फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   लुटेरों ने चालक से लूटे 21 हजार रुपये

लुटेरों ने चालक से लूटे 21 हजार रुपये

Mon, 15 Apr 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों ने चालक से लूटे 21 हजार रुपये
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो सवार लुटेरों ने दस्तक दे दी है लेकिन इसकी भनक दिबियापुर पुलिस को नहीं है। इसकी बानगी इसी से लगाई जा सकती है कि शनिवार की आधी रात कन्नौज से झांसी ईंट लादकर जा रहे एक ट्रक चालक से बोलेरो सवार चार लुटेरे 21 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। औरैया-दिबियापुर थाना की पुलिस के अलावा रात में ही एसपी व सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। चालक ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



शनिवार की रात लगभग सवा बारह बजे ट्रक चालक भागीरथ पुत्र घनश्याम निवासी ओरछा जिला टीकमगढ़ ईंट लदे ट्रक को कन्नौज से झांसी लेकर जा रहा था। ग्राम चिचौली के आगे पुल के पास एक बिना नंबर की बोलेरो के चालक ने ट्रक के आगे बोलेरो खड़ी दी। इस पर ट्रक चालक ने वाहन रोक दिया। इसमें से चार लोग उतरे और भागीरथ को कई थप्पड़ जड़े। भागीरथ ने बताया कि गाड़ी के खर्चे के लिए 21 हजार रुपये रखे थे, जिसे लुटेरे छीन ले गए। ये लोग दिबियापुर की तरफ चले गए। चालक ने तत्काल पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर जानकारी दी तो कोतवाली से चारों तरफ पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया। हालांकि लुटेरे भाग निकले। एसपी हरीश चंदर भी रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। सीओ सिटी श्यौदान सिंह भी पहुंचे। भागीरथ ने दिबियापुर थाना पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन



अहम बात यह है कि ट्रक चालक से लूट की जानकारी पर एसपी हरीश चंदर व सीओ सिटी श्यौदान सिंह के अलावा इंस्पेक्टर औरैया आलोक दुबे व क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार पहुंचे और जानकारी की। दिबियापुर थाना पुलिस को पता ही नहीं चला। थानाध्यक्ष संजीव सिंह राठौर ने घटना से अनभिज्ञता जताई कि अरे कौन सी घटना, कब और कहां हुई, मुझे कुछ पता नहीं। पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि लुटेरे क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने में लगे हैं और दिबियापुर थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed