फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   भतीजे ने जमीन के लालच में की थी हत्या, गिरफ्तार

भतीजे ने जमीन के लालच में की थी हत्या, गिरफ्तार

Tue, 01 Jan 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
भतीजे ने जमीन के लालच में की थी हत्या, गिरफ्तार
अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र के चिरैहा गांव निवासी किसान रामभरोसे यादव की हत्या जमीन के लालच में भतीजे ने की थी। हत्याकांड में मृतक के भतीजे ने चार लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


चिरैहा गांव निवासी किसान रामभरोसे यादव (80) की हत्या जमीन के लालच में भतीजे महेश यादव ने की थी। पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि जमीन की लालच में उसने चाचा की हत्या की। हत्या के आरोप में फंसाने के लिए चार को बनाया था। हत्या के आरोपी ने बताया कि छह नवंबर की रात रामभरोसे की गांव की बाहर खेतों पर लगे ट्यूबवेल पर गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन


इसमें मृतक के भतीजे महेश यादव ने थाने में बंटू निवासी चिरैहा, राजू निवासी नगला भजू, मनोज कुमार निवासी नगला भगे इटावा, गांव के ही भूरे डीलर पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। जांच में खुद भतीजा महेश और उसका एक रिश्तेदार हत्यारोपी निकला। पुलिस ने मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर महेश को अपने खेतों से जाते समय गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-भतीजे ने चार लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज करवाया था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed