फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   स्कूली वैन खंदक में घुसी, हंगामा

स्कूली वैन खंदक में घुसी, हंगामा

Sun, 18 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्कूली वैन खंदक में घुसी, हंगामा
जालौन। स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर खंदक में जा घुसी। जिससे छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने उन्हें किसी तरह सकुशल बाहर निकाला। इस बीच भीड़ के तेवर देख वैन का चालक भाग निकला। हादसे से गुस्साए लोगों ने वैन पलटा दी। वैन बसपा सरकार में मंत्री रहे श्री रामपाल के स्कूल की है। इलाकाई लोगों का कहना है कि गनीमत है कि सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं, वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस का कहना है कि फिलहाल साइकिल सवार को बचाने में हादसा होने की बात सामने आ रही है। फिर भी चालक का सत्यापन और वैन की फिटनेस की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह साढ़े सात बजे चुर्खी रोड स्थित मथुरा देवी इंटर कालेज के हाईस्कूल और ग्यारहवीं के 12 छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं को लेकर जा रही स्कूली वैन नारायणपुरा और छानी के बीच हरदोई मार्ग पर अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते वैन सड़क किनारे खंदक में जा घुसी।
विज्ञापन


जिससे वैन में सवार छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर वैन से छात्र-छात्राओं को बाहर निकालना शुरू किया। इस बीच कुछ लोगों ने वैन चालक सोनू को खींचकर बाहर निकाला। इससे पहले कि भीड़ चालक के साथ हाथापाई करती सोनू भाग निकला। इस पर गुस्साए लोगों ने खाली वैन को ही पलटाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होते देख छात्र-छात्राएं व वैन में सवार शिक्षिका भी घबरा गईं। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर वैन कब्जे में ले ली। कुछ देर बाद स्कूल प्रबंधक एवं पूर्व मंत्री श्रीराम पाल व प्रिंसिपल सुमन प्रजापति भी मौके पर पहुंचीं और बच्चों को दूसरी वैन से स्कूल भेजा गया। घटना के संदर्भ में एआरटीओ प्रशासन सोमलता का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। फिर भी वे जल्द ही स्कूली वैनों की फिटनेस को लेकर चेकिंग अभियान शुरू कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed