{"_id":"5b9ffa91867a557f677343dd","slug":"101537211025-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक्डइन पर एसपी ने क्राइम कंट्रोल के मांगे सुझाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिंक्डइन पर एसपी ने क्राइम कंट्रोल के मांगे सुझाव
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
औरैया। अपराधों पर नियंत्रण के लिए औरैया के एसपी त्रिवेणी सिंह ने नई पहल की है। उन्होंने सोशल साइट लिंक्डइन पर लोगों से अपराधों पर नियंत्रण के लिए सुझाव मांगे हैं। सुझाव उनकी मेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर 9696100100 पर भी दिए जा सकेंगे। साइबर एक्सपर्ट में शुमार रखने वाले जिले के एसपी त्रिवेणी सिंह ने लिंक्डइन पर लिखा है कि मैं एक आईपीएस आफीसर हूं।
वर्तमान में औरैया जिले में तैनात हूं। मुझे ऐेसे लोगों से सहयोग व सुझाव की अपेक्षा है जो साइबर क्राइम, सोशल मीडिया पर नजर रखने, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने, आग लगने की स्थिति में बचाव, उत्तेजित भीड़ को नियंत्रित करने आदि के संबंध में बेहतर उपायों व तकनीकी की जानकारी दे सकें। सही सुझाव और तकनीक को पुलिसिंग सेवा में लागू किया जाएगा।