{"_id":"5a5258744f1c1b41198b56be","slug":"101515346036-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर/कंचौसी(औरैया)। शनिवार देर रात एक बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी तोे हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कंचौसी गांव निवासी डब्बली प्रसाद (75) आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसके पास एक बीघा खेती थी। जिस पर फसल कर वह गुजर बसर करता था जबकि उसके बेटे मजदूरी आदि करते थे। दो साल पहले एक बेटे की कैंसर से मौत हो गई थी। डब्बली के पेट में दर्द रहता था, डाक्टरों को दिखाया तो पता चला कि उसके पेट में गांठ है। जिसका वह इलाज करा रहा था। गांठ के दर्द के कारण वह बहुत परेशान था। वहीं, इलाज में भी काफी रुपये खर्च हो रहे थे। जिससे तंग आकर शनिवार देर रात बुजुर्ग ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
इस संबंध में जीआरपी चौकी फफूंद प्रभारी रामबरन सिंह ने बताया कि रविवार शाम कंचौसी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। देर रात को ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। रविवार सुबह फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे मृतक के पुत्र शिवपाल ने शव की शिनाख्त अपने पिता डब्बली प्रसाद(75) पुत्र बल्देव निवासी कंचौसी के रूप में की। बताया कि बुजुर्ग की पेशाब की नली पड़ी थी। जिससे इस बात की पुष्टि है कि उसका इलाज चल रहा था।