{"_id":"59e1031e4f1c1bd9798b65e1","slug":"101507918622-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए के विवाद में दो सगे भाइयों को कुल्हाड़ी मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुए के विवाद में दो सगे भाइयों को कुल्हाड़ी मारी
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
उरई। जुए के विवाद में दो सगे भाइयों को कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया। एक युवक के रकम जीतने पर हारने वाला बौखला गया और मारपीट करने लगा। युवक को बचाने आए भाई के साथ भी दबंग युवक ने मारपीट की और दोनों को कुल्हाड़ी मारकर जख्मी कर दिया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरसी में गुरुवार की देर शाम जुआ का फड़ सजा था। वहां पर गांव का सिद्दू पुत्र दुर्गा प्रसाद जुए में काफी रकम हार गया। हार की खुन्नस में सिद्दू ने रकम जीतने वाले निर्दोष पुत्र देवी प्रसाद के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो सिद्दू ने मारपीट की।
निर्दोष को बचाने आए उसके भाई राजा को भी पीट दिया। जब दोनों बाइयों ने विरोध किया तो सिद्दू ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। यह देख गांव में अफरा तफरी मच गई। जुआ खेल रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने बीच बचाव कराकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद लहूलुहान हालत में निर्दोष व राजा को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर निर्दोष की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं आए दिन गांव में जुआ के विवाद में मारपीट होती है। फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी थी। वहीं थानाध्यक्ष आनंद कुमार का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
-कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरसी का मामला
-एक की हालत नाजुक होने पर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो