{"_id":"598df5c64f1c1b64368b47da","slug":"101502475718-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी बनाकर घर में रखा अब घर से निकाल दिया बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी बनाकर घर में रखा अब घर से निकाल दिया बाहर
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। एरवाकटरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मैनपुरी के एक युवक पर शादी का झांसा देकर घर में पत्नी की तरह रखने व उससे दुराचार करने का आरोप लगाया। बताया कि जब उसने शादी की बात कही तो उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता ने बताया कि मैनपुरी के किशनी निवासी देवेंद्र सिंह उसे अपने साथ ले गया और शादी का झांसा दिया। अपने घर पर पत्नी बनाकर रखा और उससे दुराचार करता रहा। जब उसने शादी की बात कही तो वह टालता रहा। वह झांसा देकर उसे अपने पास रखे रहा। अब जब उसने शादी करने की बात कही तो उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विरोध करने पर उसके सहयोगी विनोद व जगदीश ने भी उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
वह किसी तरह घर पर आई और अपनी आपबीती बताई। बताया कि आरोपी अब शिकायत करने की बात पर धमकियां दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी देवेंद्र व उसके सहयोगी विनोद व जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज