फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods train

मालगाड़ी पर लदा कोयला सुलगा

Fri, 31 Aug 2018 11:59 PM IST
मालगाड़ी पर लदा कोयला सुलगा
मालगाड़ी पर लदा कोयला सुलगा Updated Fri, 31 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंचौसी (औरैया)। धनबाद से दादरी कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी की एक बोगी से धुआं उठने पर रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन मेेें गाड़ी को कंचौसी स्टेशन पर रोक कर पानी डाला गया। फिर भी सुलगता कोयला ठंडा नहीं पड़ा तो गाड़ी को फफूंद स्टेशन भेजकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। अन्य ट्रेनों को मुख्य लाइन से गुजारा गया।
शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे धनबाद से कोयला लेकर दादरी जा रही मालगाड़ी की एक बोगी की साइड खिड़की से धुआं निकलने लगा। झींझक रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना कंचौसी स्टेशन मास्टर एस मीना को दी। उन्होंने मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोककर रेल कर्मचारियों से पानी डलवाना शुरू किया। दमकल को भी फोन किया गया। दमकल के समय से न पहुंचने पर ट्रेन को कंट्रोल रू म के निर्देश पर धीमी गति से फफूंद स्टेशन भेजा गया। वहां दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। रेल सूत्रों के मुताबिक मालगाड़ी में लदा कोयला कभी-कभी गर्मी व घर्षण से सुलगने लगता है। इस मालगाड़ी के साथ भी यही हुआ। वहीं कुछ रेलकर्मी पहिये से लगी खिड़की के किनारे लकड़ी को आग का कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन

मालगाड़ी के खड़े रहने से एक ट्रैक करीब घंटे भर तक बाधित रहा। अन्य गाड़ियों को मेन लाइन से निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक फफूंद अर्जुन ने बताया कि एक बोगी में धुआं निकलता देख मालगाडी को रोका गया था। सुलग रहे कोयले को पानी से बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed