{"_id":"639b660de51acd15df18c6c6","slug":"crime-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp73369332","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बंद भट्टे में खड़े ट्रक से बरामद किए 15 गोवंश, तस्कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बंद भट्टे में खड़े ट्रक से बरामद किए 15 गोवंश, तस्कर भागे
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के भियापुर के पास बंद पड़े ईंट-भट्ठे से पुलिस ने एक ट्रक में 15 गोवंश बरामद किए। पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर मौके से भाग निकले। पुुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दिबियापुर थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर रात 12 बजे के करीब ककोर चौकी प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र के बबीना जा रहे थे। भियापुर के पास पहुंचने पर उन्हें बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास एक ट्रक खड़ा नजर आया। इस पर वह टीम के साथ भठ्टे की तरफ गए तभी तीन लोग भागते नजर आए। मौके पर पहुंचने पर ट्रक के अंदर 15 गोवंश रस्सियों से बुरी तरह से बंधे मिले। कुछ के मुंह से खून भी निकल रहा था। इस पर ट्रक व गोवंश को लेकर पुलिस ककोर चौकी पहुंची।
यहां पर रात में ही गोवंशों को भियापुर के ग्रामीणों के सुुपुर्द किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस ट्रक में गोवंश मिल हैं उस पर नागालैंड का नंबर का है। ट्रक का पंजीयन ऑनलाइन नहीं दिख रहा है। ट्रक मालिक व तस्करों का पता लगाया जा रहा है। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।