{"_id":"636bee9597e0ff7bc95c1c75","slug":"crime-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp727468555","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर न करने पर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर न करने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
दिबियापुर। बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। बाद में मायके आकर तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर न करने पर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पुर्वा भूपति निवासी रामनरेश गुप्ता की पुत्री माया उर्फ खुशबू पुत्री ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसकी शादी 29 जून 2020 को फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहरा निवासी आकाश गुप्ता के साथ हुई थी। पति आकाश गुप्ता, ससुर शिशुपाल, सास सुनीता देवी व ममिया ससुर दीपक दहेज के रूप में एक बाइक व एक लाख रुपये की मांग करने लगे।
पांच अप्रैल 2022 को ससुरालियों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर वह अपने मायके आ गई थी। छह जुलाई को ससुरालीजन मायके आए और जबरन तलाक के कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। हस्ताक्षर करने से मना करने पर आरोपियों ने जमकर मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)