फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,police,up news,auraiya news,auraiya

पुलिस पर पथराव कर आक्रोशित लोगों ने फूंकी जीप

Tue, 27 Sep 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime,police,up news,auraiya news,auraiya
अछल्दा। छात्र निखित की मौत के बाद फफूंद-औरैया मार्ग पर शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोगों ने सोमवार रात आठ बजे के करीब पुलिस पर पथराव कर जीप में आग लगा दी। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव देख पुलिस के जवान भाग खडे़ हुए। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात आईजी, एसपी व डीएम भी मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन

छात्र की मौत से आक्रोशित भीम आर्मी के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया था। रात साढ़े सात बजे के करीब शव को रखने के लिए मौके पर ही ताबूत मंगवा लिया गया। ताबूत आते ही कुछ पुलिस अधिकारी भीम आर्मी और परिजनों से उखड़ गए। इसी को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई। कुछ पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों की गिरफ्तारी की बात कह दी।
विज्ञापन

इसी से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव देख वहां मौजूद कई थानों की फोर्स व अधिकारी भाग निकले। वाहनों को भी हटाया जाने लगा। पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच एक जीप के न हट पाने पर आक्रोशित लोगों ने आग लगा दी। घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात नौ बजे के करीब आईजी प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम भी मौके पर पहुंचीं। जिलाधिकारी ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक पुलिस बल तैनात रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे कस्बे में रूट मार्च किया।
भीम आर्मी प्रमुख के आने की चर्चा से खुफिया तंत्र सक्रिय
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण के आने की खबर मिलते ही कार्यकर्ता देर रात तक सड़क जाम किए रहे। इधर, पुलिस विभाग ने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। चर्चा रही कि वे कुछ साथियों के साथ बाइक से उन्नाव से अछल्दा पहुंच रहे हैं। हालांकि देर रात तक वे नहीं पहुंचे थे।

हरीगंज बाजार में दहशत में रहे लोग
पथराव और आगजनी के बाद हरीगंज मोहल्ले के लोग घरों में दुबक गए। जो दुकानें खुली थीं उनमें भी लोग शटर गिरा कर भाग निकले। इस बीच कुछ पुलिस कर्मी घरों से सबमर्सिबल चालू कर जीप में लगी आग बुझाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। करीब आधे घंटे बाद दोबारा से पुलिस फोर्स, पीएसी और अधिकारियों के पहुंचने पर जीप की आग बुझाई जा सकी।

औरैया में छात्र की मौत...  आग लगाने के बाद जलती जीप। संवाद

औरैया में छात्र की मौत... आग लगाने के बाद जलती जीप। संवाद- फोटो : AURAIYA

कॉलेज के बाहर हंगामा करते ग्रामीण व भीम आर्मी के सदस्य। संवाद

कॉलेज के बाहर हंगामा करते ग्रामीण व भीम आर्मी के सदस्य। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed