फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,jaanch,auraiya

13 वाहनों के बरामद होने पर चार साल पुराने प्रकरण ने तूल पकड़ा

Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime,jaanch,auraiya
औरैया। फर्जी एनओसी से वाहनों का पंजीयन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 13 वाहनों के साथ सात आरोपियों को दो दिन पहले पकड़ा था। इस मामले के खुलासे के बाद चार साल पुराने फजीवाड़े ने तूल पकड़ लिया है। जिसमें परिवहन विभाग के तत्कालीन बाबू व एआरटीओ पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे नागालैंड के वाहनों का पंजीकरण किए जाने का आरोप है। इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में दिबियापुर पुलिस व स्वॉट टीम ने 30 नवंबर को लूट व चोरी के 13 वाहनों को बरामद किया था। (जिसमें आठ ट्रक, तीन ट्रैक्टर, एक बस व एक पिकअप शामिल हैं।) पुलिस ने सात आरोपियों को भी पकड़ा था। पूछताछ में 2017 में एआरटीओ कार्यालय में तैनात तत्कालीन बाबू प्रभाष कुमार व तत्कालीन एआरटीओ के नाम भी प्रकाश में आए हैं। इधर, वाहनों की बरामदगी के बाद परिवहन विभाग में पांच सालों से तत्कालीन एआरटीओ के खिलाफ चल रही जांच ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

जिसमें शहर के मोहल्ला रुहाई निवासी अनूप दीक्षित व शिवशंकर दीक्षित ने प्रमुख सचिव परिवहन, परिवहन अनुभाग -3 को शिकायती पत्र भेजकर तत्कालीन एआरटीओ पर वाहन के पता आदि स्थानांतरण संबंधी मामले में परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें पीड़ित ने तत्कालीन एआरटीओ पर नागालैंड राज्य के लगभग तीन सौ वाहनों का पंजीकरण व उनका अन्य जिलों के लिए अनापत्ति 30 दिन से पहले जारी किए जाने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने व उन्हीं दस्तावेजों से पंजीयन कर राजकीय राजस्व को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में पीड़ित ने जांच कराए जाने की मांग की थी। जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में तत्कालीन एआरटीओ के खिलाफ नागालैंड की गाड़ियों का नियम विरुद्ध पंजीकरण करने के संबंध में की गई शिकायत की जांच चल रही है। इस बीच औरैया पुलिस ने नागालैंड राज्य के कुछ वाहनों को फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी एनओसी व रजिस्ट्रेशन के साथ बरामद किया है। -विजय कुमार, डीटीसी परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed