फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime, AURIYA NEWS

दो दुकानों की दीवार में सेंध लगाकर हजारों का माल पार

Wed, 15 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime, AURIYA NEWS
बैट्री व इलेक्ट्रिक सर्विस की दुकान पर दीवार में लगाई गई सेंध दिखाता दुकानदार अतीक। - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में हाईवे पर स्थित दो दुकानों से सोमवार की रात चोरों ने पीछे से दीवार में सेंध लगाकर हजारों रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में हाईवे रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात चोरों ने मोहम्मद अतीक पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी तिलक नगर जमालशाह की अतीक बैट्री सर्विस व ऑटो इलेक्ट्रिक व फिरोज मंसूरी निवासी मोहल्ला गुरुहाई की खराद मशीन की दुकान की दीवार में पीछे से सेंध लगाकर हजारों रुपये का माल पार कर दिया। इस संबंध में खराद मशीन की दुकान संचालक फिरोज मंसूरी ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से सेल्फ अल्टी मीटर, सेल्फ कारमेचर के अलावा कई ग्राहकों का लगभग 90 हजार रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। अतीक ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से लगभग 60 हजार की कीमत का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि शाम को वह अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। जब सुबह दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा मिला, अलमारी खाली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। फिरोज ने बताया कि उनकी दुकान पर यह तीसरी बार चोरी की घटना है। इससे पहले भी उनकी दुकान से चोरों ने दो बार पीछे के रास्ते से दीवार में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान पार किया था। पीड़ितों की ओर से कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed