{"_id":"62fbeef1ee12293c1a057436","slug":"crime-auraiya-news-knp7130819114","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग न खोलने पर गेटमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग न खोलने पर गेटमैन को पीटा
विज्ञापन
फफूंद। दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट स्थित कन्हों रेलवे क्रासिंग पर कुछ लोगों ने क्रासिंग न खोलने पर गेटमैन की जमकर पिटाई की। गेटमैन ने चार के खिलाफ मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
औरैया के मलकपुर निगड़ा निवासी ओम नारायण चतुर्वेदी दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट के पाता स्टेशन के कन्हों रेलवे फाटक पर गेटमैन पद पर तैनात हैं।
13 अगस्त की रात 10 बजकर 20 मिनट पर वह ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच कन्हों गांव के टीटू, दुगन्ना, राहुल व करिया आए।
आरोप है कि चारों ने गालीगलौज करते हुए पहले क्रासिंग खोलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जबरन 20 हजार रुपये मांगने लगे। रुपये देने से मना करने पर लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया।
शोरगुल सुन साथी कर्मी अवधेश कुमार व अन्य ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग निकले। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।