{"_id":"617c3ba25d892f3e7018c366","slug":"crime-auraiya-news-knp66119920","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर प्लाट का बैनामा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर प्लाट का बैनामा कराने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सूरजपुर निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों पर बंधक बनाकर जबरन प्लाट का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। जिसमें बताया कि बैनामा कराने के एवज में रुपये मांगने पर दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सुरजपुर मोहल्ला निवासी अवनीश कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 सितंबर को आदर्श नगर व सूरजपुर के कुछ दबंग उन्हें बंधक बनाकर एक नर्सरी ले गए, वहां मारपीट की। इसके बाद 30 सितंबर को जबरिया जान से मारने की धमकी देकर मेरे प्लाट का बैनामा एक महिला के नाम करा लिया। बताया कि बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर चंगुल से निकालकर परिजनों के पास पहुंचे।
परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि प्लाट का बैनामा होने के बाद जब वह 28 अक्तूबर को शाम लगभग पांच बजे अपने प्लाट के रुपये मांगने दबंगों के पास गया तो उन्होंने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि मामला मारपीट का है। बंधक बनाने की बात गलत है। प्लाट के बैनामा के संबंध में रजिस्ट्रार कार्यालय को अवगत करा दिया गया है। जिसमें जांच पूरी होने तक कोई भी कार्यवाही आगे न बढ़ाए जाने को कहा गया है।