{"_id":"6157530d8ebc3edaf04f233c","slug":"crime-auraiya-news-knp655727416","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके के साथ गिरी छत, मलबे में दबकर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धमाके के साथ गिरी छत, मलबे में दबकर युवक घायल
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के भैंसोल गांव में बुधवार की शाम एक घर की छत तेज धमाके के साथ ढह गई। इसके मलबे में दबकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। घायल की बहन ने गांव के एक युवक पर घर पर हथगोला फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फफूंद थाना क्षेत्र के भैंसोल गांव निवासी अवधेश उर्फ पप्पू बुधवार की शाम को कमरे के अंदर से कुछ सामान निकालने गया था। तभी तेज धमाके के साथ छत ढह गई और मलबा उसके ऊपर आ गिरा। मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज धमाके के साथ छत गिरने और चीख सुन परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
किसी तरह मलबा हटाकर परिजन अवधेश को दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां उसकी हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। घायल की बहन ने गांव के ही युवक पर घर में हथगोला फेंकने का आरोप लगा कर वीडियो वायरल किया है। उधर, थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।