{"_id":"6148c9578ebc3ebeb708e3d3","slug":"crime-auraiya-news-knp65338709","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के जेवरात का बंटवारा कर रहे कई संदिग्ध पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के जेवरात का बंटवारा कर रहे कई संदिग्ध पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। चोरी के जेवरातों का बंटवारा करने में पुलिस ने कई संदिग्ध दबोचे हैं। पकड़े गए लोगों ने शहर के कुछ सराफा दुकानों पर चोरी के जेवरात बेचे जाने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने एक सराफ को हिरासत में लिया है।
रविवार रात बिधूना के किशनी रोड पर तहसील के पास छह से सात लोग चोरी के जेवरात और सामान का बंटवारा कर रहे थे। इस बीच हिस्सेदारी को लेकर उनमें विवाद हो गया। हंगामा होता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को झगड़े की सूचना दे दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने चोरी करने और अपने कुछ साथियों के शामिल होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
रात में ही पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश देकर कई और चोरों को पकड़ा। उनसे की गई पूछताछ में औरैया कस्बे के सराफा दुकानों पर चोरी का सामान बेचे जाने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने शहर के सदर बाजार होमगंज से एक सराफ को उठाया है। पुलिस घटना में बड़ा खुलासा कर सकती है। इस संबंध में पुलिस के अधिकारी बयान देने से बचते रहे।