फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

हत्यारा गिरफ्तार, शव जलाने वाले 11 की तलाश

Wed, 18 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला अतिबल में पत्नी के साथ ही उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने महिला का शव जलाने में सहयोग करने में 11 और ग्रामीणों की पहचान की है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। गुरुवार को पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

गांव नगला अतिबल में सोमवार को पूनम (25) व उसके प्रेमी सबलपुर निवासी रिषी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिषी के पिता कलेक्टर सिंह ने पूनम के पति रोहित समेत गांव के धर्मेंद्र, रिंकू, मोदा व गुड्डू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने रोहित उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम तक पुलिस ने गांव के 11 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जिन्होंने पूनम के शव को जलाने में रोहित व उसके परिजनों की मदद की। सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह व थाना प्रभारी सुधीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक रिषी के पिता की तहरीर पर जिन पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, उनमें से रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार दिखाया है। उसको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि शव जलाने में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed