फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

लाइसेंस सरेंडर न करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 19 Dec 2020 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। एक नाम पर दो से ज्यादा शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अब प्रशासन की ओर से कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया था कि कोई भी व्यक्ति दो शस्त्रों से ज्यादा एक नाम पर नहीं रख सकता। जिन लोगों के नाम पर तीन शस्त्र थे उनको अपना एक सरेंडर करना था। इसके लिए 15 दिसंबर अंतिम तारीख रखी गई थी। इसके बाद भी तीन शस्त्र रखने वाले 23 शस्त्र धारकों में से एक ने ही शस्त्र जमा करने के लिए आवेदन दिया है।
विज्ञापन

सरकार ने तय किया है कि एक व्यक्ति के नाम पर दो शस्त्र ही रह सकते हैं। यदि उसी के नाम पर तीन शस्त्र होते हैं तो एक निरस्त कर दिया जाएगा। जिनके पास दो से ज्यादा शस्त्र हैं उन्हें 15 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश आने के बाद प्रशासन की ओर से इस संबंध में सभी संबंध में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब साढ़े छह हजार शस्त्र धारक है। इनमें 25 शस्त्र धारक ऐसे हैं, जिनके पास तीन शस्त्र हैं। जिनमें दो की मौत हो चुकी है। कुल 23 शस्त्र धारक ऐसे बचे हैं। जिनके पास तीन शस्त्र हैं। इन्हें नोटिस देकर अपना एक शस्त्र संबंधित थाने अथवा पंजीकृत असलहे की दुकान पर सरेंडर करने का नोटिस करीब ढाई माह पहले दिया गया था, लेकिन इनमें केवल एक पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने अपना डबल बैरल शस्त्र जमा करने का आवेदन दिया था। जिन्हें संबंधित कोतवाली में जमा कराकर रसीद जमा करने के लिए कहा गया था। उनके अलावा किसी और तीन असलहा धारक ने असलहा जमा कराने संबंधित सूचना शस्त्र अनुभाग में नहीं दी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों की सूची बनाने के साथ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed