{"_id":"5fd114348ebc3e3f3317da93","slug":"crime-auraiya-news-knp5989724152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए टेस्ट में विलंब, हत्यारोपी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनए टेस्ट में विलंब, हत्यारोपी दूर
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के एक गांव में बालिका की दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या के आरोपी सवा महीने बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। डीएनए सैंपल की जांच रिपोर्ट न आ पाने से हत्यारोपी को पकड़ने मेें पुलिस को देरी हो रही है। कोतवाली पुलिस ने जांच रिपोर्ट मंगाने के लिए रिमाइंडर भेजा है। वहीं, बालिका की मां ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी और उसे सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर गुहार लगाई है।
कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के एक गांव निवासी बारह वर्षीय बालिका का शव 26 अक्तूबर को बाजरा के खेत के पास पड़ा मिला था। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इस घटना का खुलासा करने के लिये एसपी ने पांच टीमों का गठन किया था। टीमों ने करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोगों से पूछताछ करते हुए 12 लोगों के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे थे। किंतु अभी तक सैपलों की जांच रिपोर्ट न आ पाने के कारण हत्यारोपी का पता लगाने में पुलिस को देरी हो रही है।
कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि संदिग्ध 12 लोगों के डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे थे। जांच रिपोर्ट आने पर हत्यारोपी का पता लग जाएगा। जांच रिपोर्ट मंगाने के लिए रिमाइंडर भेजा गया है।