{"_id":"5fcfcb378ebc3ecfa71a3424","slug":"crime-auraiya-news-knp5987937115","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन गए शादी में, घर में हो गई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन गए शादी में, घर में हो गई चोरी
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनपुर में चोरों ने बंद घर से जेवर और नगदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। पुलिस को जांच के दौरान मौके पर एक मोबाइल सिम व एक चाबी पड़ी मिली। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
गांव बदनपुर निवासी शंभू दयाल पुत्र जोधा सिंह अपनी पत्नी व पुत्र वधू आदि के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रिश्तेदारी से लौट कर आए तो घर के अंदर मकान के कमरों में रखे बक्सा व अलमारी के ताले टूटे देख चोरी का पता चला।
बक्सा व अलमारी से सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया 13 हजार रुपये गायब थे। आंगन में एक मोबाइल, एक सिम और एक चिप व एक चाबी पड़ी मिली। पुलिस सिम व मोबाइल से घटना तक पहुंचने की बात कह रही है। उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने जाकर जांच की और जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही।