{"_id":"5fad800a8ebc3e5be450add5","slug":"crime-auraiya-news-knp5940339134","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली में गैंगस्टर में दर्ज 10 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने गुरुवार को धर दबोचा। वह तीन साल से फरार चल रहा था। इस पर लूट, नकली नोट सहित कई मामले दर्ज हैं। यह कानपुर देहात का निवासी है।
गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने दिबियापुर रोड पर स्थित नरोत्तमपुर नहर पटरी के पास से 10 हजार के इनामी बदमाश नीरज सोनी पुत्र रामबाबू सोनी निवासी गांव परास घाटमपुर कानपुर देहात हाल निवास परिहार टोला को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि इस पर कई मामले दर्ज हैं। 2010 में कई बाइकें बरामद की गईं थीं। 2010 में ही एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा 2011 में नकली नोट के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। 2016 में लूट का भी मुकदमा दर्ज है। 2017 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।