फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

गोली मारने के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 27 Sep 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। शहर के मदार दरवाजा में शनिवार दोपहर हुए गोलीकांड में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोविंद नगर निवासी विनोद सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा विशाल गुमटी मोहाल स्थित बबलू जनरल स्टोर पर काम करता है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विशाल साथी अनुभव विश्नोई के साथ घर से गत्ते में भरा सामान साइकिल पर रखकर पैदल चलकर बबलू जनरल स्टोर की दुकान पर ले जा रहा था। वह मदार दरवाजा स्थित होमगंज फाटक के पास पहुंचा। वहां पहले से ही मदार दरवाजा निवासी निरंजन वर्मा उसके भाई राजा वर्मा व कन्हैया व पक्का तालाब के पास रहने वाले डैनी दिवाकर खड़े थे। वहां से निकलने के दौरान साइकिल पर लदे गत्ता निरंजन वर्मा को छू गया। इसी बात को लेकर उसने विशाल के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। साथ ही कहा कि हमें तुम नहीं जानते, मैं चरस व सट्टा किंग हूं। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
विज्ञापन

बकौल विनोद गाली-गलौज का विरोध करने पर राजा वर्मा, कन्हैया वर्मा व डैनी ने विशाल को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच निरंजन ने तमंचे से विशाल को गोली मार दी। अनुभव व आसपास के लोगों ने निरंजन को पकड़ने की कोशिश की। इस पर निरंजन ने अनुभव पर गोली चला दी, लेकिन वह बच गया। कोतवाली थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि विशाल के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अभी एक आरोपी पकड़ा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया। मदार दरवाजा में शनिवार दोपहर हुए गोलीकांड की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया था। यह बात कोतवाली थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने स्वीकार भी की थी। रविवार को पुलिस एक आरोपी के हिरासत में होने बात कह रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि कहीं पुलिस एक आरोपी को बचाना तो नहीं चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed